समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व (U.S. Hegemony in Contemporary World) Political Science chapter-3
समकालीन विश्व में अमेरिकी वर्चस्व
Class 12 | Chapter 3
हिंदी नोट्स
याद रखने योग्य बात (Points to Remember)
- एकध्रुवीय विश्व : सोवियत संघ के विघटन के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका के रूप में एकध्रुवीय विश्व उभरा
- न्यूयॉर्क स्थित वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर आतंकवादी हमला: सितंबर 2001
- अमेरिकी वर्चस्व के तीन क्षेत्र : 1. राजनीतिक, 2. आर्थिक, 3. सांस्कृतिक।
- दक्षिण अफ्रीका की राजधानी : डरबन।
- अमरीकी वर्चस्व की कहानी की शुरुआत हुई : 1991 ई. में।
- इराक द्वारा कुवैत पर हमला : अगस्त 1990 में।
- खाड़ी युद्ध : फरवरी 1991
- 'नई विश्व व्यवस्था' : संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इराक के विरुद्ध बलप्रयोग की अनुमति दिए जाने को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश(सीनियर) ने नई विश्व व्यवस्था की संज्ञा दी।
- 'ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म' : प्रथम खाड़ी युद्ध के दौरान विभिन्न देशों की मिली - जुली सेना के सैन्य अभियान को (संयुक्त राष्ट्र संघ के) 'ऑपरेशन डेजर्ट स्टॉर्म' कहा गया। |
- 'स्मार्ट बम' : प्रथम खाड़ी युद्ध में अमेरिका ने जिन बमों का प्रयोग किया उसके लिए बड़े विज्ञापनी अंदाज में उन्हें 'स्मार्ट बम' की संज्ञा दी।
- 'कंप्यूटर युद्ध' : प्रथम खाड़ी युद्ध में अमरीका ने जो स्मार्ट बमों का प्रयोग करके शीघ्र ही कुवैत के विरुद्ध इराक को घुटने टेकने के लिए विवश किया, उसे पर्यवेक्षकों ने 'कंप्यूटर युद्ध' की संज्ञा दी।
- 'वीडियो गेम वॉर' : दुनिया भर के अलग-अलग स्थानों पर जो दर्शकगण इराकी सेना के धराशायी होने के दृश्य अपने टी. वी. पर देख रहे थे उसे 'वीडियो गेम वॉर' कहा गया।
- अमेरिका को इराक-कुवैत युद्ध या प्रथम खाड़ी युद्ध के लिए जिन तीन देशों ने बहुत बड़ी-बड़ी रकमें दी वे थे (1) जर्मनी, (2) जापान तथा (3) सऊदी अरब।
- डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के रूप में विलियम जेफर्सन (बिल) क्लिंटन दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे : 1992 तथा 1996 में।
- बिल क्लिंटन ने युगोस्लाविया के प्रांत कोसोवो में अल्बानियाई लोगों के आंदोलन को कुचलने के लिए सैन्य कार्यवाही की : 1999 में।
- 9/11 का अर्थ : सितंबर माह (9) का ग्यारहवाँ दिन या तिथि 9/11 अमेरिका में महीने को तारीख से पहले लिखने का चलन है।
- 'अल कायदा' : एक अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन ।
- पेंटागन' : वर्जिनिया (अमेरिका) में है। यहाँ अमेरिकी रक्षा विभाग का मुख्यालय है।
- बिल क्लिंटन के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बने : रिपब्लिकन पार्टी के जॉर्ज डब्ल्यू. बुश।
- ऑपरेशन एंड्यूरिंग फ्रीडम : अमेरिका द्वारा आतंकवाद के विरुद्ध विश्वव्यापी युद्ध के एक अंग के रूप में चलाई गई सैन्य कार्यवाही।
- ऑपरेशन इराकी फ्रीडम : 19 मार्च, 2003 को अमेरिका ने इराक के विरुद्ध सैन्य आक्रमण कर दिया।
- हेगेमनी : इस शब्द की जड़ें प्राचीन यूनान में हैं। इस शब्द से किसी एक राज्य के नेतृत्व या प्रभुत्व का बंध होता है। वहाँ सका प्रयोग 'एथेन्स' राज्य की प्रभुता को इंगित करने के लिए हुआ करता था।
- वर्चस्व : साधारण भाषा में इसे दादागिरी कहा जा सकता है। अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था में ताकत का एक ही केंद्र हो तो इसे 'वर्चस्व (Hegemony) शब्द से अभिव्यक्त किया जाता है।
- वर्चस्व के तीन रूप : (क) सैन्य शक्ति अर्थ में, (ख) ढाँचागत ताकत अर्थात् वैश्विक अर्थव्यवस्था में विशेष समझ और सर्वोच्च स्थिति, (ग) सांस्कृतिक अर्थ में वर्चस्व अर्थात् सामाजिक, राजनीतिक और विशेषकर विचारधारा के धरातल पर दबदबा।
- इंटरनेट : वैश्विक सार्वजनिक वस्तु का एक उदाहरण है-इंटरनेट। हालाँकि आज इंटरनेट के जरिए वर्ल्ड वेब (जगत-जोड़ता-जाल) का आभासी संसार साकार हो गया दीखता है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इंटरनेट अमेरिकी सैन्य अनुसंधान परियोजना का परिणाम है।
- इंटरनेट अमेरिकी अनुसंधान परियोजना का प्रारंभ : 1950 से।
- विश्व की अर्थव्यवस्था में अमेरिका की हिस्सेदारी : 28 प्रतिशत
- विश्व व्यापार में अमेरिका की हिस्सेदारी : 15 प्रतिशत ।
- अमेरिका में अधिकांश निर्धन लोग : वहाँ रह रहे अश्वेत (काले) लोग।
- ब्रेटनवुड प्रणाली : ब्रेटनवुड प्रणाली के अंतर्गत वैश्विक व्यापार के नियम तय किए गए थे। इन नियमों को अमेरिकी हित के अनुकूल बनाया गया था।
- वे दो सेवाएँ जिनके विशेषज्ञ अमेरिका जाना चाहते हैं : डॉक्टर और इंजीनियर।
- विश्व का प्रथम बिजनेस स्कूल : यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया में वाहर्टन स्कूल (अमेरिका). 1881
- अमेरिका में एम. बी. ए. पाठ्यक्रम की शुरुआत : 1900
- अमेरिका से बाहर एम. बी. ए. पाठ्यक्रम की शुरुआत : 1950 में
- सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में भारत के कुल निर्यात का अमेरिका को जाने वाला हिस्सा : 65 प्रतिशत।
- बोइंग तकनीकी कर्मचारियों में भारतीय मूल का भाग : 35 प्रतिशत।
- सिलिकॉन वैली में कार्यरत भारतीयों की संख्या : 3 लाख।
- अमेरिका में रह रहे भारतीयों द्वारा उच्च प्रौद्योगिकी कंपनियों को प्रारंभ करने में हिस्सा : 15 प्रतिशत।
- 'इराक युद्ध की इंसानी कीमत' प्रदर्शनी की आयोजक संस्था और वर्ष : अमेरिकन फ्रैंड्स सर्विस कमेटी 2004 में।
- अमेरिका में आजकल जिन भारतीयों की बहुत ज्यादा मांग है वे हैं : कंप्यूटर इंजीनियर। स्वयं को वर्चस्व वाली शक्ति में छुपा लो' : अनेक देशों के सामने आजकल एक विकल्प इसका अर्थ होता है-दबदबे वाले देश से यथासंभव दूर-दूर रहना। इस व्यवहार के कई उदाहरण हैं। चीन, रूस और यूरोपीय संघ सभी एक-न-एक तरीके से अपने को अमेरिकी निगाह में चढ़ने से बचा रहे हैं।
- विश्व ग्राम : आज संपूर्ण दुनिया के लिए विश्व ग्राम कथन (जुमला) का प्रयोग होता है क्योंकि तीव्र संचार, यातायात नवीनतम विकसित प्रौद्योगिकी ने विश्व के सभी हिस्सों को परस्पर बहुत परस्पर बहुत ही नजदीक ला दिया है। आज इंटरनेट, सैटेला् टेलीफोन, बेतार आदि से हम बहुत शीघ्र ही पूरी दुनिया के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
COMMENTS