समय की शुरुआत से नोट्स, वीडियोस, और प्रश्न उत्तर, कक्षा 11 इतिहास (समय की शुरुआत से ,CBSE Notes and Study Materials for History class 11 Chapter , कक्
समय की शुरुआत से
History Class 11th
Chapter 1 | पार्ट 2
- होमो हैबिलिस के जीवाश्म इथियोपिया में ओमो (Omo) और तंजानिया में आल्डुवई गोर्ज (Olduvai Gorge) नामक स्थान पर पाए गए हैं। ये प्रजातियाँ अनुमानतः 10 लाख वर्ष पूर्व तक जीवित थीं।
- होमो निअंडरथलैंसिस जीवाश्म लगभग 1,30,000 से 35,000 वर्ष पूर्व यूरोप, पश्चिमी व मध्य एशिया में पाए गए हैं जबकि यूरोप में इसके जीवाश्म लगभग 35,000 वर्ष पूर्व अचानक गायब हो गए।
- जीवाश्मों का नामकरण दिलचस्प है। इनका नामकरण उन स्थलों के आधार पर रखा गया है जहाँ ये जीवाश्म सर्वप्रथम मिले हैं। जैसे कि निअंडर घाटी में पाए गए जीवाश्म को होमो निअंडरथलैंसिस (Homo Neanderthalensis) कहा जाता है।
- निस्संदेह, आदिमानव कई तरीकों से अपना भोजन इकट्ठा किया करता था जैसे-
- संग्रहण (Gathering),
- शिकार (Hunting),
- अपमार्जन (Scavenging)
- मछली पकड़ना (Fishing) आदि।
- आल्टामीरा- यह गुफा स्पेन में है। इसकी छत पर चित्रकारियाँ बनी हुई है।
- पुरातत्वविद्- यह वह वैज्ञानिक है जो मानव इतिहास का अध्ययन खुदाई से मिले अवशेषों के अध्ययन के द्वारा करता है।
- होमोनिड्- होमिनिडेइ नामक परिवार के सदस्य होते है। जिसमें सभी रूपों के मानव प्राणी शामिल होते हैं।विशेषतायें
- बड़ा मस्तिस्क
- सीधे खड़े होना
- दो पैरों से चलना
COMMENTS