Class 11th History Samay ki shuraat se chapter 1 Hindi Notes Video Lecture, कक्षा 11 इतिहास (समय की शुरुआत से ,CBSE Notes and Study Materials for Hist
समय की शुरुआत से
History Class 11th
Chapter 1 | पार्ट 1
- 56 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर मनुष्य के समान प्राणियों का उद्भव हुआ। तदुपरांत कालांतर में अनेक प्रकार के मानव उत्पन्न और विलुप्त हुए।
- अनुमानतः आधुनिक मानव की उत्पत्ति लगभग 160,000 वर्ष पूर्व हुई।
- चार्ल्स डार्विन द्वारा लिखित पुस्तक आॅन दि ओरिजिन आफ स्पीशीज (On The Origin Of Species) 24 नवम्बर सन् 1859 को प्रकाशित की जिनमें यह दलील दी गई मानव का विकास जानवरों से हुआ है। जानवरों से ही क्रमिक रूप से विकसित होकर अपने वर्तमान रूप में आया है।
- मानव जीवाश्म (Fossil), पत्थर के औजार और गुफाओं की चित्रकारी मानव विकास के इतिहास के प्रमुख स्रोत हैं।
- प्रजाति या स्पीशीज (Species) जीवों का एक ऐसा समूह होता है जिसके नर-मादा मिलकर बच्चे पैदा कर सकते हैं और उनके बच्चे भी आगे प्रजनन करने यानी संतान उत्पन्न करने में समर्थ होते हैं।
- एशिया व अफ्रीका में स्तनपायी प्राणियों के प्राइमेट (Primates) पाए गए हैं। 240 लाख वर्ष पूर्व इसी प्राइमेट श्रेणी में होमिनॉइड (Hominoids) का उद्भव हुआ। वानर अर्थात् एप (Ape) इसी प्राइमेट श्रेणी में सम्मिलित थे।
- 25 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी का एक बड़ा भाग बर्फ से ढँका था। परिणामतः जलवायु तथा वनस्पति की पारिस्थितिकी में व्यापक अंतर आया। जंगल कम हो गए और घास के मैदान विस्तृत भूमंडल में फैल गए। इसके साथ ही, आस्ट्रेलोपिथिकस धीरे-धीरे लुप्त हो गए और उसके स्थान पर दूसरी प्रजातियों का विकास हुआ। होमो को इसी प्रजाति का सबसे पुराना प्रतिनिधि माना जाता है।
- होमो लैटिन भाषा का एक शब्द है जिसका अर्थ है-आदमी। इसमें स्त्री व पुरुष दोनों शामिल हैं।
- होमो- वैज्ञानिकों ने इसे कई प्रजातियों में बाँटा है।
- होमो हैविलिस- औजार निर्माता
- होमो एरेक्टस- सीधे खड़े होकर पैरों के बल चलने वाले
- होमो सैपियंस- चिंतनशील मनुष्य
Next Part
COMMENTS