Class 11th Political Science | चुनाव और प्रतिनिधित्व Election and Representation Important Question Answer
चुनाव और प्रतिनिधित्व
Pol Science Class 11th
Chapter 3 | 2 अंकीय प्रश्न उत्तर
दो अंक के प्रश्न उत्तर -
1. प्रत्यक्ष तथा अप्रत्यक्ष लोकतंत्र में दो अन्तर लिखिए।
- उत्तर- प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता शासन में सीधा भाग लेती है, जबकि अप्रत्यक्ष में जनता के द्वारा चुने प्रतिनिधि भाग लेते है। प्रत्यक्ष लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति अपने आप को शासन मानता है जबकि अप्रत्यक्ष में जन प्रतिनिधि अपने आपको शासन समझते है।
2. 'फर्स्ट-पास्ट-द-पोस्ट' प्रणाली का क्या अर्थ है?
- उत्तर- इस प्रणाली का अर्थ यह है कि जो प्रत्याशी चुनावी दौड़ में अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले सबसे आगे निकल जाता है वहीं विजयी होता है।
3. 'समानुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली किसे कहते है?
- उत्तर- इस प्रणाली में किसी पार्टी को उतनी ही प्रतिशत सीटें मिलती है जितने प्रतिशत उसे वोट मिलते हैं। इसके दो प्रकार होते हैं जैसे कहीं पर पूरे देश में एक ही निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है जैसे-इजराइल व नीदरलैंड तथा कहीं पर पूरे देश को बहु-सदस्ययी निर्वाचन क्षेत्रों में बांटा जाता है।
4. गुप्त मतदान प्रणाली किसे कहा जाता है?
- उत्तर- अप्रत्यक्ष लोकतंत्र प्रणाली में प्रतिनिधियों के चुनाव करवाने की प्रणाली गुप्त मतदान की है। इसमें मतदाता के अलावा किसी को पता नहीं चलता कि किसको वोट दिया गया है।
5. आरक्षित निर्वाचन क्षेत्रों से आप क्या समझते हैं?
- उत्तर- संविधान में व्यवस्था कि गई है कि अल्पसंख्यकों या निम्न वर्गों के जन प्रतिनिधि भी संसद में पहुंचे उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित करने के लिए परिसीमन विभाग समय-समय पर वर्ग विशेष, महिला विशेष के लिए आरक्षित सीट कर देता है उसे आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र कहते हैं।
COMMENTS