upsc ias syllabus in hindi complete
Full On Guide में आपका स्वागत है। इस पेज में आपको संघ लोग सेवा आयोग UPSC द्वारा कराई जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा के लिए पूरा सिलेबस मिलेगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि सिविल सेवा परीक्षा भारत में होने वाली सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है।
इसलिए जरूरी है कि आप सिविल सेवा की परीक्षा के पाठ्यक्रम को अच्छे से समझ लें, क्योंकि इससे आप अनावश्यक विषयों को पढने और उनपर समय खत्म करने से बच सकते हैं।
सिविल सेवा की परीक्षा को तीन चरणों में आयोजित किया जाता है।
चरण 1 : सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) MCQ
चरण 2 : सिविल सेवा परीक्षा (वर्णात्मक)
चरण 3 : साक्षात्कार (व्यक्तित्व परिक्षण)

Phase 1: UPSC Prelims Exam
UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में एक ही दिन में दो पेपर होते हैं
1]। सामान्य अध्ययन (General Studies)
2]। सीसेट (CSAT)
| Paper | Subject | Total Marks | Duration |
|---|---|---|---|
| I | सामान्य अध्ययन (GS) | 200 | 2 hours (9:30 AM to 11:30 AM) |
| II | सीसेट (CSAT) | 200 | 2 hours (2:30 PM to 4:30 PM) |
- सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में वस्तुनिष्ट प्रकार के दो पेपर होते हैं, दोनों ही 200-200 अंक के होते हैं। दोनों ही पेपर दो दो घंटे के होते हैं। आगे की मैन्स की परीक्षा में बैठने के लिए आपको इन दोनों परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्त करने होते हैं।
- UPSC सामान्य अध्ययन (GS) के पेपर में 100 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.66 अंक काटे जाते हैं।
- CSAT के पेपर में 200 अंक और 80 प्रश्न होते हैं इसका तात्पर्य यह है कि प्रत्येक सही उत्तर के लिए आपको 2.5 अंक दिए जाते हैं । वहीँ प्रत्येक गलत उत्तर के लिए आपसे 0.833 अंक काटे जाते हैं।
- लेकिन एक अच्छी खबर है- जिन प्रश्नों को आप हल करने का प्रयास नहीं करते हैं उनके एक भी अंक नहीं काटे जायेंगे।
UPSC Prelims Syllabus
- सामान्य अध्ययन पेपर I के लिए पाठ्यक्रम
- वर्तमान की राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनाएँ
- भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन।
- भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, सामाजिक, भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल।
- भारतीय राजनीति और शासन - संविधान, राजनीतिक प्रणाली, पंचायती राज, सार्वजनिक नीति, अधिकार मुद्दे, आदि।
- आर्थिक और सामाजिक विकास - सतत विकास, गरीबी, समावेश, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल, आदि।
- पर्यावरणीय पारिस्थितिकी, जैव विविधता और जलवायु परिवर्तन पर सामान्य मुद्दे - जिनमें विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है।
- सामान्य विज्ञान
- CSAT पेपर के लिए पाठ्यक्रम (प्रारंभिक पेपर II)
- Comprehension
- Interpersonal Skills Including Communication Skills
- Logical Reasoning And Analytical Ability
- Decision making and Problem Solving
- General Mental Ability
- Basic numeracy (numbers and their relations, orders of magnitude, etc।) (Class X level), Data interpretation (charts, graphs, tables, data sufficiency, etc। – Class X level)
UPSC Prelims से जुडी कुछ महत्वपूर्ण बातें
- सामान्य अध्ययन आम तौर पर 9:30am और 11:30am के बीच आयोजित कराई जाती है।
- सामान्य अध्ययन प्रारंभिक परीक्षा का पहला पेपर होता है। इसका उद्द्शेय उम्मीदवार की भारतीय राजनीति भूगोल, इतिहास, भारतीय अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण और पारिस्थितिकी, अंतर्राष्ट्रीय संबंध और संबंधित यूपीएससी करंट अफेयर्स पर सामान्य जागरूकता का परीक्षण करना होता है।
- CSAT (सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट) आमतौर पर दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे के बीच आयोजित किया जाता है।
- CSAT का सिलेबस रीजनिंग और एनालिटिकल प्रश्नों को हल करने के अलावा, 'रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन’ और कभी-कभार पूछे जाने वाले डिसीजन मेकिंग प्रश्नों को हल करने में उम्मीदवार की योग्यता का आकलन करने का है।
- निर्णय लेने वाले प्रशों पर नकारात्मक अंक नहीं होते हैं।
- प्रारंभिक परीक्षा का मुख्य उद्दयेश केवल परीक्षा के बाद के चरणों के लिए एक उम्मीदवार की स्क्रीनिंग के करना होता है।
- अंतिम रैंक सूची में पहुंचने के दौरान प्रीलिम्स में प्राप्त अंकों को नहीं जोड़ा जाता है।
COMMENTS