इस पोस्ट में पढेंगे कि कम पैसे तथा कम समय में कैसे IAS की तैयारी करें. In this post you will read how to prepare for IAS with less money and less time
सबसे जरूरी बात है कि यूपीएससी, सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी के लिए अब किसी कोचिंग की आवश्यकता नहीं रही। पिछले कुछ वर्षों के टॉपर का इंटरव्यू पढ़ेंगे तो देखेंगे कि अधिकांश ऐसे टॉपर से जो काफी करीब हैं गांव में रहते हैं और फिर भी उन्होंने अपना नाम मेरिट लिस्ट में दर्ज करवाने में सफलता हासिल की है।
यूपीएससी सिविल सर्विसेज की तैयारी करने से पहले ही आपको इसके बारे में जानना जरूरी है।
मुख्य रूप से यूपीएससी परीक्षा के 3 चरण होते हैं
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
- इंटरव्यू
- जनरल स्टडीज - यह यूपीएससी सिविल सर्विसेज का पहला पेपर होता है इसमें कट ऑफ तय होता है इस पर आपको बहुत ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि यदि आप इस पेपर में कम मार्क्स प्राप्त करते हैं तो आपको इसके आगे की परीक्षा से बहिष्कृत किया जा सकता हैं।
- (सीसैट) - गणित विज्ञान अंग्रेजी हिंदी और केस स्टडी जैसे विषयों पर प्रश्न पूछे जाते हैं परंतु ध्यान दें सीटेट के पेपर से मेरिट लिस्ट नहीं बनती लेकिन अगर इसमें 33% अंक प्राप्त किए तो आपका पहला पेपर चेक ही नहीं किया जाता है।
मुख्य परीक्षा - यूपीएससी सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा में 9 पेपर होते हैं और सभी पेपर सब्जेक्ट होते हैं अर्थात आपको सभी प्रश्नों के उत्तर लिखने होते हैं ।
- भाषा - ( भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में लिखित भाषाओं में से आप किसी भी एक भाषा को चुन सकते हैं। ध्यान रखें अंग्रेजी आठवीं अनुसूची में शामिल भाषा नहीं है।)
- अंग्रेजी - एक अंग्रेजी का अनिवार्य पेपर होता है जिसे सभी भाषाओं के साथ में हल करना जरूरी होता है इस पेपर में केवल क्वालीफाइंग मार्क्स प्राप्त करना पर्याप्त हैं मुख्य परीक्षा की मेरिट लिस्ट में भाषा और अंग्रेजी के अंक नहीं जुड़े रहते हैं।
- निबंध - ( निबंध लिखने के लिए हिंदी अंग्रेजी में दो विषयों पर निबंध लिख सकते हैं।)
- सामान्य ज्ञान 1 - इतिहास भूगोल
- सामान्य ज्ञान 2 - राजनीति शास्त्र अंतरराष्ट्रीय संबंध
- सामान्य ज्ञान 3 - विज्ञान अनुसंधान अर्थशास्त्र पर्यावरण जय विविधता
- सामान्य ज्ञान 4 - आर्थिक नीति शास्त्र
- वैकल्पिक विषय पेपर 1
- वैकल्पिक विषय पेपर 2 ( आप अपनी पसंद का कोई भी एक विषय चुन सकते हैं)
इंटरव्यू
अब अपने टॉपिक पर आते हैं कि बिना कोचिंग के तैयारी कैसे करें?
सिलेबस - किसी भी परीक्षा की तैयारी करने से पहले उसका सिलेबस देखना बहुत ही जरूरी होता है यदि आप यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट से इसका हिंदी या अंग्रेजी का पीडीएफ सिलेबस डाउनलोड करते हैं तो यह आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी हो जाएगा आप इसलिए बस को किसी एक उत्तर पुस्तिका यानी की नोटबुक में कहीं पर लिख लें और देखते रहे हैं आपने इसमें से कितनी तैयारी कर लिया है।
पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र - पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र किसी लड़ाई में जाने से पहले इस लड़ाई को करते हुए योद्धाओं को अपने आंखों से देखने जैसा है। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र आपको यह बताने में मदद करेंगे कि प्रश्नपत्र का प्रारूप कैसा होता है कैसे प्रश्न आते हैं और कितना समय प्रबंधन आपको किस प्रकार के प्रश्नों के लिए करना चाहिए? आप चाहे तो बाजार से पुराने पेपर खरीद सकते हैं या यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। आप यहां से भी पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
मासिक मैगजीन- बाजार में कई बहुत अच्छी मैगजीन हैं जो मंथली छपती हैं जैसे योजना कुरुक्षेत्र प्रतियोगिता दर्पण इत्यादि। आप इसे 50 से ₹150 तक खरीद सकते हैं।
विजन आईएएस - विजन आईएएस दिल्ली का एक प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टिट्यूट है जिस की फीस डेढ़ लाख रुपए तक है परंतु इनके ऐप पर मासिक करंट अफेयर्स दोनों भाषाओं में एकदम मुफ्त में डाउनलोड किए जा सकते हैं।
एनसीईआरटी - छठी से 12वीं तक की पुरानी एनसीईआरटी किताबें खरीद कर रख ले। यदि आप नहीं खरीदना चाहते तो पीडीएफ में डाउनलोड कर सकते हैं और नोट्स बना सकते हैं।
अखबार- अखबार पढ़ने की आदत डालें। ऐसी खबरें जो नेशनल इंटरनेशनल रूप से महत्वपूर्ण हूं उन्हें निकालते रहें और महत्वपूर्ण नोट्स बनाते रहे हो सके तो दा हिंदू न्यूज़पेपर जरूर पढ़ें।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर नजर - जितना ज्यादा हो सके राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर नजर रखें इसके लिए आप किसी अच्छे यूट्यूब चैनल या किसी एक अच्छी टीवी की खबरों को देख सकते हैं परंतु टीवी पर काम की खबरें अधिक समय में बहुत कम दिखाई जाती हैं इसलिए आप स्टडी आईक्यू जैसे किसी एक अच्छे चैनल पर भरोसा करें।
कुछ स्पैशल प्वाइंट -
- पढ़ने के लिये एक से ज्यादा स्त्रोत ना रखें। किसी एक विषय पर एक या दो किताबें ही लें और उन्ही का आठ-दस बार रिविजन करें।
- फोन का इस्तेमाल फिल्मों और फेसबुक के लिये बिल्कुल ना करें, जो एप मैनें बताये हैं वो तैयारी के लिये पर्याप्त हैं। खुद से ईमानदार बनें, फोन से पढ़ें, गाने या गप्पें ना मारें।
- परीक्षा में चयनित होने वाले 40% प्रतिभागी अपनी रैंक सुधारने के लिये परीक्षा देते हैं, तो अपनी तैयारी का स्तर उनके लेवल का रखें।
- लंबी चयन प्रक्रिया के कारण कभी - कभी हार मानने का भी मन करेगा, तब खुद से बस एक सवाल करें अगर छोडना ही था तो शुरू क्यों किया? इतनी मेहनत करने के बाद अब हार मानना गलत नहीं होगा क्या? देखना एक नया जोश आ जायेगा।
- सबसे महत्वपूर्ण आज की खबरों को ऐतिहासिक घटनाओं, व्यक्तियों और तारीखों से जोडना सीखें। जैसे अभी हाल ही में टर्की में हागिया सोफिया को दोबारा मस्जिद बनाया गया। तो याद रखें ये कब बना, किस शासक ने बनवाया, ये चर्च से मस्जिद -मस्जिद से संग्राहलय - संग्राहलय से दोबारा मस्जिद बना, टर्की का खिलाफत आन्दोलन जो भारत में भी चला। तो हर बात को कनेक्ट करना सीखें। (इस परीक्षा मेंं प्रश्न कभी भी डायरेक्ट नहीं पूछे जाते, थोड़ा घुमा कर पूछे जाते हैं, स्टेटिक जीके भी करैन्ट से संबंधित ही पूछा जाता है, तो ध्यान रखें।)
- जिन भी ऐतिहासिक घटनाओं, आंदोलनों, व्यक्तियों की 25वीं, 50वीं, 75वीं, 100वीं जयंती हो उनपर खास ध्यान दें।
- अपनी तैयारी का स्तर जानने के लिये किसी अच्छी कोचिंग इंस्टीट्यूट में ऑनलाईन या ऑफलाईन टेस्ट सीरीज जरूर ज्वाईन करें। 4–15 हजार तक में आपके पास ऑनलाईन प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के लिये टेस्ट सीरीज के अच्छे विकल्प मौजूद हैं।
बुक लिस्ट - जो किताबें एक ही लेखक द्वारा दोनों भाषाओं में लिखित हैं, उनपर मैनें दोनों लिख दिया है।
[post_ads_2]
लूसेंट सामान्य ज्ञान
- सी सैट - गणित और तार्किक - अग्रवाल पब्लिकेशन
- अंग्रेजी - RS Aggarwal , SP Bakshi
इतिहास
- कक्षा 9वी से 12वी तक एनसीईआरटी पुस्तकें
- प्रारंभिक भारत का परिचय - राम शरण (हिन्दी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध)
- मध्यकालीन भारत : राजनीति, समाज और संस्कृति - सतीश चंद्रा
- स्पेक्ट्रम- आधुनिक भारत का इतिहास
- विपिन चंद्रा- आजादी के बाद का भारत
- रामचंद्र गुहा- इंडिया आफ्टर गाँधी(हिंदी संस्करण)
भूगोल
- कक्षा 9वी से 12वी तक एनसीईआरटी पुस्तकें
- इंग्लिश मीडियम - फिजीकल ज्योग्राफी - G.C. Leong
- भारत का भूगोल - माजिद हुसैन (दोनों)
- विश्व भूगोल - माजिद.हुसैन
राजव्यवस्था
- एम लक्ष्मीकांत की भारतीय संविधान
- भारतीय शासन (एम लक्ष्मीकांत)- मुख्य परीक्षा
- हमारी संसद - सुभाष कश्यप
अर्थव्यवस्था
- कक्षा 9वी से 12वी तक एनसीईआरटी पुस्तकें
- रमेश सिंह की या लाल एन्ड लाल की भारतीय अर्थव्यवस्था
- आर्थिक सर्वेक्षण और बजट
- mrunal सर् के यूट्यूब लेक्चर
पर्यावरण
- 11वी 12वी की एनसीईआरटी पुस्तकें
- वाणी(इलाहाबाद) द्वारा प्रकाशित पारिस्थितिकी क़िताब
- पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी - आर. राजगोपालन
- अंग्रेजी माध्यम - इकोसिस्टम - शंकर IAS
विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- 6वी से 10वी तक एनसीईआरटी पुस्तकें
- अंग्रेजी माध्यम - साइंस एंड.टेक्नोलॉजी - रवि अग्रहरी
- विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी - स्पैक्ट्रम पब्लिकेशन
भारतीय कला संस्कृति
- पुष्पा बिष्ट सिंह (जवाहर बुक डिपो) दिल्ली की क़िताब
- भारतीय कला, संस्कृति एवं विरासत - मीनाक्षी कांत
- फाइन आर्ट्स की एनसीईआरटी पुस्तकें से भारतीय कला का इतिहास
- अंग्रेजी माध्यम आर्ट एंड कल्चर - नितिन सिंघानिया
आंतरिक सुरक्षा
- अशोक कुमार और विपुल(टाटा मैक्ग्रा हिल प्रकाशन)
- अंतरराष्ट्रीय संबंध -
- कोई अच्छी कोचिंग के नोट्स या दृष्टि आईएएस के मटेरियल
- Ministry of External Affair
भारतीय समाज
- श्यामचरण दुबे( नेशनल बुक ट्रस्ट) या राम आहूजा की किताब
- 11वी से 12वी तक समाजशास्त्र की एनसीईआरटी पुस्तकें
- एथिक्स -
- मनोविज्ञान की एनसीईआरटी पुस्तकें(सरसरी नजर से )
- दृष्टि आईएएस या किसी अन्य संस्थान के नोट्स
निबंध
- निबंध दृष्टि(डॉ विकास दिव्यकिर्ती और निशांत जैन)
- भारत सरकार द्वारा प्रकाशित इंडिया ईयर बुक और योजना एवं कुरुक्षेत्र पत्रिका
समसामयिक खबर
- द हिन्दू और दैनिक जागरण(राष्ट्रीय संस्करण) या दैनिक भास्कर भी
- बिजनेस स्टेंडर्ड(हिंदी) का आर्थिक मुद्दे और संपादकीय पृष्ठ
अन्य पत्रिका में
- योजना या कुरुक्षेत्र
- क्रोनिकल
- दृष्टि आईएएस या प्रतियोगिता दर्पण मासिक मैगजीन
- वक्त हो तो फ्रंटलाइन भी पढ़ सकते हैं।
टीवी स्रोत
- डीडी राज्यसभा, डीडी लोकसभा चैनल
COMMENTS