भारत में चावल उत्पादन के लिए चार प्रमुख विशेषताएँ लिखें।
उत्तर : भारत में चावल उत्पादन की चार विशेषताएँ (Four characteristics of rice cultivation in India) :
1. चावल भारत में खरीफ की महत्त्वपूर्ण फसल है। यह भारत में सर्वाधिक लोगों का खाद्यान्न है।2. यह गर्म और आर्द्र जलवायु में अधिक उत्पन्न होता है। इसके लिए उच्च तापमान लगभग 25° सेल्सियस और 100 सेमी. वर्षा की आवश्यकता होती है। कम वर्षा वाले क्षेत्रों में यह सिंचाई की सहायता से पैदा किया जाता है।
3. भारत में प्रमुख उत्पादक क्षेत्र हैं - तटीय प्रदेश, गंगा का मैदान, ब्रह्मपुत्र घाटी, गोदावरी डेल्टा। उच्च उत्पादकता वाले बीज, उन्नत पौध तकनीक, सिंचाई सुविधाएँ तथा खाद के उपयोग द्वारा में भारत चावल का उत्पादन बढ़ाने सफल रहा है।
4. नहरी सिंचाई और नलकूप के सघन जाल ने कम वर्षा वाले क्षेत्रों में चावल उत्पादन करने में संभव बना दिया है, जैसे पंजाब, हरियाणा आदि में।
COMMENTS