संसाधन प्रबंधन को एक नया संरक्षण क्यों मानना चाहिए ।
उत्तर : (1) संसाधन संरक्षण के स्थान पर अब संसाधन प्रबंधन प्रयुक्त किया जाता है। संसाधन प्रबन्धन संसाधनों के उचित उपयोग पर बल देता है जिसका उद्देश्य मानव की वर्तमान आवश्यकताओं को बिना पारितंत्र संतुलन को बिगाड़े तथा भावी पीढ़ी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर पूरा करना है। इस प्रकार यह नीति संसाधनों के विकास को सम्मिलित करती है।
(ii) संसाधन प्रबंधन को संरक्षण की नई दिशा समझना चाहिये। संसाधन लचीलापन, लंबी अवधि के लिये पर्यावरणीय न्यूनतम हानि और अधिकतम समाज कल्याण पर बल देता है संसाधन प्रबन्धन इस प्रकार कार्यविधियों को लागू करने के लिये सम्मिलित करता है ।
(iii) यह पर्यावरण गुणवत्ता तथा सार्वजनिक सम्पत्ति जैसे वायु, जल, भूमि के सार्वजनिक उपयोग की दिशा को बढ़ाने से संबंधित है। इसलिये संसाधन प्रबन्धन को नया संरक्षण मानना चाहिए ।
COMMENTS