भारत विश्व का सबसे बड़ा चावल उत्पादक क्यों नहीं है जबकि इसके पास चावल उत्पादन के अंतर्गत सबसे बड़ा क्षेत्र है? दो कारण दीजिए।
उत्तर : 1. भारत में धान की पौध लगाने की पुरानी विधि रोपाई है जो हाथ से की जाती है।
2. भारत में चावल की कृषि के लिये मशीनों का प्रयोग नहीं किया जाता जबकि चीन में मशीनों से चावल की कृषि की जाती है। इसलिए चीन में प्रति एकड़ पैदावार भारत से अधिक है।3. श्रम प्रधान तथा लंबी समय प्रक्रिया के कारण भारत में चावल का प्रति एकड़ उत्पादन कम है।
4. भारत में रासायनिक खाद का उपयोग अभी लोकप्रिय नहीं हुआ है। उन्नत बीजों का प्रचलन भी कम है।
5. भारत में अभी भी यह कई स्थानों पर निर्वाह कृषि के रूप में की जाती है जबकि चीन, कोरिया जैसे देशों के किसान इसे व्यापारिक कृषि के रूप में करते हैं ।
COMMENTS