1992 के संविधान संशोधन द्वारा हमारे देश में सरकार के तीसरे स्तर (अंग) को अधिक प्रभावशाली और ताकतवर क्यों बनाया गया है ?
उत्तर : (i) स्थानीय स्वशासी निकायों के चुनाव नियमित रूप से कराना संवैधानिक बाध्यता है।
(ii) अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों तथा पिछड़ी जातियों के प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने हेतु निर्वाचित निकायों एवं पदाधिकारियों के पदों में सीटें आरक्षित हैं। एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। (ii) हर एक राज्य में पंचायत और नगरपालिका के चुनाव कराने के लिए राज्य चुनाव आयोग नामक संस्था का गठन किया गया है।(iv) राज्य सरकारों को अपने राजस्व और अधिकारों का कुछ हिस्सा इन स्थानीय निकायों के साथ बाँटना होता है। साझेदारी की 1. प्रकृति हर राज्य में अलग-अलग है।
COMMENTS