असहयोग आंदोलन धीरे-धीरे शहरों में मंद क्यों पड़ने लगा? स्पष्ट कीजिए। (CBSE Foreign 2014) उत्तर : असहयोग आंदोलन के शहरों में धीमा पड़ने के कारण :
(1) खादी का कपड़ा मिलों में भारी मात्रा में बनने वाले कपड़े के मुकाबले में प्रायः महँगा होता था और गरीब लोग उसे खरीद नहीं सकते थे। अतः वे मिलों के कपड़े का लंबे समय तक बहिष्कार कैसे कर सकते थे?
(ii) ब्रिटिश संस्थानों के बहिष्कार से भी समस्या पैदा हो गई। आंदोलन की सफलता के लिए वैकल्पिक भारतीय संस्थानों की स्थापना आवश्यक थी ताकि ब्रिटिश संस्थानों के स्थान पर उनका प्रयोग किया जा सके। परन्तु वैकल्पिक संस्थानों की स्थापना की प्रक्रिया धीमी थी। फलस्वरूप, विद्यार्थी और शिक्षक सरकारी स्कूलों में लौटने लगे और वकील दोबारा सरकारी अदालतों में दिखाई देने लगे।(ii) काउंसिल के चुनावों का सभी वर्गों ने बहिष्कार नहीं किया। मद्रास की जस्टिस पार्टी ने काउंसिल चुनावों में भाग लिया।
COMMENTS