महात्मा गाँधीजी ने प्रस्तावित रॉलट एक्ट के खिलाफ एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने का फैसला क्यों किया? कोई तीन कारण स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : I. क्यों शुरू किया गया? : गाँधी जी ने रौलट एक्ट के विरुद्ध आंदोलन इसलिए शुरू किया क्योंकि यह एक काला कानून (Black Law or Act) अथवा अधिनियम था। इसने ब्रिटिश सरकार को अपार अधिकार दे दिए। वह किसी भी भारतवासी को सरकार विरोधी गतिविधियों के संदेह होने मात्र पर ही मनमाने तरीके से जेल में बिना बंदी किए जाने के कारण बताए ही जेल में डाल सकता था। यह अधिनियम एक तरह से नागरिक अधिकारों को पूर्णतया हनन करने वाला और विरोधी था।
II. रॉलट एक्ट आंदोलन की विशेषताएँ :(i) पूरे देश में 1919 के रॉलट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह का आयोजन किया गया जबकि उससे पहले के सभी सत्याग्रह आंदोलनों की प्रकृति क्षेत्रीय या स्थानीय थी।
(ii) रॉलट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह अधिकतर शहरों तथा कस्बों तक ही सीमित रहा।
(iii) व्यापक हिंसा के कारण 1919 के दूसरे चरण में इस आंदोलन को गाँधीजी ने वापस ले लिया।
COMMENTS