गाँधी जी ने ख़िलाफत आंदोलन का समर्थन क्यों किया ?
उत्तर : 1. रॉलेट सत्याग्रह केवल शहरों व कस्बों तक सीमित था, अत: गाँधी जी ने अनुभव किया कि इस आंदोलन को भारत में व्यापक आधार पर संचालित करने की आवश्यकता थी। परंतु वे सुनिश्चित थे कि ऐसा कोई भी आंदोलन हिंदुओं और मुसलमानों को निकट लाए बिना संचालित नहीं किया जा सकता। इसलिए उन्होंने खिलाफत मुद्दे का समर्थन किया।
2. मुहम्मद अली और शौकत अली बंधुओं जैसे मुस्लिम नेताओं की नई पीढ़ी ने महात्मा गाँधी के साथ इस मुद्दे पर संयुक्त जन कार्यवाही की संभावना के विषय में चर्चा करनी आरंभ कर दी। गाँधी जी ने इसे मुसलमानों को एकीकृत राष्ट्रीय आंदोलन की छत्रछाया में लाने के अवसर के रूप में देखा।
COMMENTS