गाँधीजी ने प्रस्तावित रॉलट एक्ट 1919 के विरूद्ध एक राष्ट्रव्यापी सत्याग्रह आंदोलन चलाने का निर्णय क्यों किया ? इस सत्याग्रह को किस प्रकार संचालित किया
उत्तर : 1. गाँधी जी ने रॉलट एक्ट के विरुद्ध आंदोलन इसलिए शुरू किया क्योंकि यह एक काला कानून (Black Law or Act) अथवा अधिनियम था । इसने ब्रिटिश सरकार को अपार अधिकार दे दिए। वह किसी भी भारतवासी को सरकार विरोधी गतिविधियों के संदेह होने मात्र पर ही मनमाने तरीके से जेल में बिना बंदी किए जाने के कारण बताए ही जेल में डाल सकती थी । यह अधिनियम एक तरह से नागरिक अधिकारों (Civil rights) को पूर्णतया हनन करने वाला और विरोधी था।
2. (i) महात्मा गाँधी ने रॉलट एक्ट के विरुद्ध अहिंसक नागरिक अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत की । इस एक्ट ने राजनीतिक दलों को दबाने के असीम अधिकार सरकार को दे दिए थे तथा उसे राजनीतिक कैदियों को बिना मुकदमा चलाए दो साल तक हिरासत में रखने का अधिकार भी दिया गया था। (ii) पूरे देश में 1919 के रॉलट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह का आयोजन किया गया जबकि उससे पहले के सभी सत्याग्रह आंदोलनों की प्रकृति क्षेत्रीय या स्थानीय थी। (ii) रॉलट एक्ट के विरुद्ध सत्याग्रह अधि कतर शहरों तथा कस्बों तक ही सीमित रहा। (iv) व्यापक हिंसा के कारण 1919 के दूसरे चरण में इस आंदोलन को गाँधीजी ने वापस ले लिया ।
COMMENTS