बोर्ड को क्यों विश्वास था कि उपनिवेशों की अर्थव्यवस्था को विकसित करने की जरूरत है? वियतनाम के मामले में उसके चार सुझावों को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : (1) पॉल बर्नार्ड एक फ्रांसीसी लेखक चिंतक तथा नीति-निर्माता था।
(2) (i) वियतनाम में जनसंख्या का स्तर बहुत ऊँचा था। किन्तु उत्पादकता बहुत कम थी। वियतनामी किसान वर्ग कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोग बहुत गरीब थे।
(ii) वियतनाम में आधारभूत संरचनाओं का अभाव था। अतः यह उत्पादों या वस्तुओं के परिवहन में बहुत अधिक सहायता नहीं कर सकता था। यहाँ रेलवे अथवा बंदरगाह सुविधायें नहीं के बराबर थीं।
(ii) चावल उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में सिंचाई की पर्याप्त सुविधाओं का अभाव था जबकि वियतनाम में चावल के उत्पादन की अपार संभावनाएँ थीं। अतः, यहाँ नहर तथा अन्य सिंचाई तंत्रों के विकास की आवश्यकता थी।
(iv) ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी को कम करने तथा कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिये वृहत् स्तर पर भूमि सुधारों की आवश्यकता थी। कुल मिलाकर वहाँ पूरी अर्थव्यवस्था के औद्योगीकरण की जरूरत थी।
COMMENTS