संसाधन क्यों महत्त्वपूर्ण हैं? संसाधनों के अविवेकपूर्ण उपयोग से किस तरह की प्रमुख समस्याएँ सामने आई हैं ?
उत्तर : (1) मनुष्य के जीवन तथा जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए संसाधन महत्त्वपूर्ण हैं।
(2) संसाधनों के अविवेकपूर्ण उपयोग के कारण सामने आने वाली प्रमुख समस्याएँ निम्नलिखित हैं :
(i) मुट्ठी भर लोगों के लालच के लिए संसाधनों का निर्ममतापूर्वक दोहन किया जाता है, फलत: वे खत्म होने की कगार पर हैं।
(ii) कुछ लोगों के हाथों में संसाधनों के जमा होने से समाज का दो वर्गों में विभाजन हो गया है सुविधाओं से युक्त वर्ग (संसाधन संपन्न) एवं सुविधाओं से न (संसाधन हीन) वर्ग।
(iii) इसके कारण विभिन्न वैश्विक पारिस्थितिकीय समस्याएँ, जैसे कि भूमंडलीय तापन, ओजोन परत का क्षय, पर्यावरणीय प्रदूषण तथा भूमि निम्नीकरण आदि उभरकर सामने आए हैं।
COMMENTS