स्वराज पार्टी किसने बनाई और क्यों ?
उत्तर : स्वराज पार्टी कांग्रेस के स्वराजवादी नेताओं ने बनाई जिनमें मोती लाल नेहरू तथा चितरंजन दास प्रमुख थे। ये नेता कांग्रेस से अलग गुट बनाकर चुनाव में भाग लेना चाहते थे ताकि वे विधान परिषदों में सरकार के कामों में अड़चन डालकर राष्ट्रीय आन्दोलन के मंच के रूप में उनका इस्तेमाल कर सकें। सी.आर. दास तथा उनके कुछ साथी गाँधी जी द्वारा असहयोग आन्दोलन वापिस लिए जाने तथा विधान परिषदों के चुनावों में भाग न लेने के प्रति असहमत थे। चूँकि अधिकांश आन्दोलनकारियों ने सी. आर. दास के विचारों का विरोध किया अतः उन्होंने कांग्रेस पार्टी से त्याग-पत्र देकर कांग्रेस में ही नया गुट (दल) स्वराज पार्टी के नाम से गठित किया जिससे कि 1919 के इण्डियन काउन्सिल एक्ट के अन्तर्गत विधायी परिषदों के चुनावों में भाग लिया जा सके तथा परिषदों को ब्रिटिश सरकार विरोधी मंच के रूप में प्रयोग किया जा सके।
स्वराज पार्टी के निर्माण के उद्देश्य : (i) उनका मुख्य उद्देश्य स्वराज्य प्राप्त करना था।(ii) उस परिपाटी को समाप्त करना था जो सत्ता के अधीन भारत में विद्यमान थी।
(iii) परिषदों में प्रवेश करके असहयोग के कार्यक्रम को अपनाना तथा उसे सफल बनाना।
(iv) सरकार की नीतियों का विरोध करना तथा इसके कार्यों में बाधा डालना जिससे विवश होकर सरकार अपनी नीतियों को बदलने हेतु बाध्य हो जाये।
COMMENTS