वियतनाम में औपनिवेशीकरण के खिलाफ भावनाओं के विकास में धार्मिक समूहों की क्या भूमिका थी?
उत्तर : (1) 1968 का स्कॉलर्स रिवोल्ट फ्रांसीसी कब्जे तथा ईसाई धर्म के प्रसार के खिलाफ शुरुआती आंदोलनों में से एक था। इसके कारण न्यू आन और हा तीन प्रांतों में बगावत हुए जहाँ पर हजारों की संख्या में कैथोलिक ईसाईयों का कत्ल कर दिया गया।
(2) हुइन्ह फू सो ने 1939 में होआ हाओ आंदोलन की शुरुआत की। यह आंदोलन 19वीं सदी के उपनिवेशवाद विरोधी आंदोलनों में उपजे विचारों से प्रेरित था।
(3) वियतनाम के कुछ अन्य धार्मिक संगठनों के समूहों ने भी प्रेरित होकर औपनिवेशिक सत्ता के विरुद्ध आंदोलन की शुरुआत की।
COMMENTS