मृदा अपरदन क्या है ? इसके दो कारण लिखें ।
उत्तर : मृदा अपरदन (Soil Erosion) : मृदा के ऊपरी आवरण या परत का अपने स्थानों से दूसरे स्थान को प्राकृतिक 1 साधनों जैसे पवन, जल, हिम या मानव क्रिया द्वारा हटना मृदा अपरदन कहलाता है।
मृदा अपरदन के कारण (Causes of Soil Erosion) :(i) बहता जल मृदा को काटता है और गहरी नालियाँ बनाता है । यह मृदा कृषि के लिये अनुपयुक्त हो जाती है । (ii) निर्वनीकरण भी मृदा अपरदन का कारण है । निर्वनीकरण बाढ़ की बारम्बारता को बढ़ावा देता है जिससे मृदा अपरदन होता है।
(iii) शुष्क और रेतीले क्षेत्रों में पवन मृदा अपरदन का मुख्य कारण है । खुली ढीली मिट्टी को पवन आसानी से उड़ा ले जाती है और दूसरे स्थान पर जमा कर देती है ।
(iv) वृक्षों की अनियंत्रित कटाई और अति चराई से वनस्पति नष्ट हो जाती है जिससे मृदा की सुरक्षा नहीं हो पाती ।
COMMENTS