संसाधन संरक्षण से आप क्या समझते हैं? यह क्यों आवश्यक है? कोई दो कारण बताइए।
उत्तर : (1) पर्यावरण को बिना नुकसान पहुँचाए संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग संसाधन संरक्षण कहलाता है।
(2) संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि(i) पृथ्वी पर संसाधन सीमित हैं परंतु तीव्र दर से बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण एवं तकनीकी विकास के कारण संसाधनों की माँग लगातार बढ़ती जा रही है।
(ii) संसाधनों के विवेकहीन उपभोग और अति उपयोग के कारण कई सामाजिक-आर्थिक और पर्यावरणीय समस्याएँ पैदा हो सकती हैं। इन समस्याओं से बचाव के लिए विभिन्न स्तरों पर संसाधनों का संरक्षण आवश्यक है।
COMMENTS