भूमि क्षरण के क्या कारण हैं ?
उत्तर : कुछ मानव क्रियाओं जैसे निर्वनीकरण, अति चराई, खनन ने भूक्षरण में काफी सहयोग दिया है । (i) निर्वनीकरण भूक्षरण का प्रमुख कारण है । वनों या वृक्षों से रहित भूमि की ऊपरी परत पानी बहाव के तेज से बह जाती है।
(ii) जल भराव तथा अति चराई भू-क्षरण का कारण है । अति चराई से भूमि की ऊपरी परत ढीली हो जाती है परिणामस्वरूप वह हवा द्वारा उड़ा ली जाती है या जल के साथ बह जाती है।(ii) औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ तथा तरल अपशिष्ट भूक्षरण का प्रमुख स्रोत हैं ।
(iv) खनिज प्रसंस्करण जैसे सिरेमिक उद्योग के लिये चूना पत्थर की पिसाई आदि से भारी मात्रा में धूल भूमि पर जमा हो जाती है जो भूक्षरण का कारण है ।
COMMENTS