"जिनेवा में चली शान्ति वार्ताओं ने वियतनाम का विभाजन किया जिसके परिणामस्वरूप घटी घटनाओं की श्रृंखला ने वियतनाम को युद्ध क्षेत्र में बदल दिया।" तर्कों
उत्तर : (i) जेनेवा की शांति संधि में वियतनाम का बँटवारा करना सर्वाधिक प्रमुख कारण था।
(ii) दक्षिणी वियतनाम का शासक बाओ दाई बनाया गया जो कि फ्रांसीसियों की कठपुतली था। इसको न्गो दिन्ह दिएम ने अपदस्थ करके तानाशाही का शासन शुरू किया उसने फ्रांसीसियों के दसवें अध्यादेश को संविधान में यथावत रहने दिया। इसके अनुसार बौद्ध धर्म के अनुयायियों को दक्षिण वियतनाम में पीड़ित किया जाने लगा था फ्रांसीसी शिक्षा और संस्कृति को खुली आजादी दी गई। उसने साम्यवादियों को चुन-चुन कर मरवा दिया या फिर जेल में डाल दिया।
(ii) इस तानाशाही का विरोध करने के लिए राष्ट्रीय मुक्ति मोर्चा बनाया गया। इस मोर्चे को हो ची मिन्ह की उत्तरी वियतनाम वाली साम्यवादी सरकार ने भरपूर सहयोग दिया।
(iv) अमेरिका ने जब यह देखा कि दक्षिण वियतनाम में भी अब साम्यवादी सरकार बन जाएगी और दक्षिण एशिया में उसके अस्तित्व तथा व्यापार को खतरा पहुँचेगा-उसने दक्षिण वियतनाम को गुप्त और बाद में खुले रूप से सैन्य सहायता तथा युद्धास्त्रों की मदद करनी शुरू की। धीरे-धीरे कैनेडी की युद्ध घोषणा के साथ अमेरिका उत्तरी वियतनाम का दुश्मन बन गया।
COMMENTS