"फ्रांसीसियों द्वारा हनोई में व्यूवाँनिक प्लेग के फैलने को नियंत्रित करने के लिए उठाये गये उपायों ने गंभीर समस्या उत्पन्न कर दी।" इस कथन की व्याख्या क
उत्तर : फ्रांसीसियों ने अपने अधिकारियों एवं प्रशासनिक कर्मचारियों के आवास हेतु हनोई में विशाल भवनों का निर्माण कराया तथा सभी आराम एवं सुख सुविधायें प्रदान की परंतु दुर्भाग्य से उन्होंने दुर्भावना से प्रेरित होकर मल-जल निकास की नालियों को उन बस्तियों की ओर निकाला जहाँ वियतनामी रहते थे। उन्हें खुला छोड़ दिया गया जिससे कि दुर्गन्ध तथा अनेकों रोगों से ग्रस्त होकर सरकार की बातों को मानना प्रारंभ कर दे तथा उनका विरोध न करे परंतु इसका परिणाम उल्टा ही निकला। नदियों के छिद्रों से चूहे आकर फ्रांसीसी बस्तियों में निर्बाध घूमने लगे। बरसात के दिनों में जब पानी भर गया तब चूहे मरने लगे जिसके परिणामस्वरूप फ्रांसीसियों की बस्ती में प्लेग फैल गया। अनेक लोगों की मृत्यु हो गयी। चूहे पकड़ने के आदेश भी सरकार द्वारा जारी किये गये तथा इनाम भी घोषित किया गया। वियतनामी चूहों को पकड़कर फ्रांसीसी अधिकारी के सामने प्रस्तुत करके इनाम प्राप्त कर लेते थे तत्पश्चात् उन चूहों को पुनः छोड़ दिया जाता था। इस प्रकार से वियतनामियों ने कुछ महीने अपनी आजीविका अच्छे ढंग से चलाई। यह दुष्टता से जीतने की 'हिंद-चीन' नीति थी।
COMMENTS