1930 के दशक की आर्थिक मंदी तथा जापानी कब्जे ने वियतनाम पर बहुत अधिक प्रभाव डाला। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : (1) (i) महान आर्थिक मंदी के दौर में रबड़ तथा चावल की कीमतों में तेज गिरावट देखी गई जिसके कारण ग्रामीण कर्ज, बेरोजगारी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में उपद्रवों में वृद्धि हुई।
(ii) कुछ प्रांतों में जहाँ के लोग बहुत गरीब थे तथा जहाँ रैडिकल आंदोलनों की एक लंबी परंपरा चली आ रही थी, कर्ज तथा बेरोजगारी ने उपद्रवों को बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम किया।
(ii) ऐसी परिस्थितियों में फ्रांसीसियों ने इन उपद्रवों को सख्ती से कुचल डाला। कई जगह जुलूसों पर हवाई जहाजों तक से बमबारी की गई।
(2) 1940 में जापान ने वियतनाम पर कब्जा कर लिया। जापान पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया पर कब्जा करना चाहता था। वियत मिन्ह ने इसका मुँहतोड़ जबाव दिया तथा 1945 में हनोई को आज़ाद करा लिया।
COMMENTS