"राष्ट्रवाद साम्राज्यवाद के साथ मिलकर यूरोप को विनाश की ओर ले गया।" इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर : इस कथन की पुष्टि बाल्कन राज्यों के उदाहरण द्वारा की जा सकती है
(i) बाल्कन राज्यों में आधुनिक रोमानिया, बुल्गारिया, अल्बानिया, यूनान, मैसिडोनिया, क्रोएशिया, बोस्निया-हर्जेगोविना, स्लोवेनिया, सर्बिया तथा मॉन्टिनिग्रो शामिल थे। उनमें से अधिकतर देश ऑटोमन साम्राज्य के अंग थे। रूमानी राष्ट्रवाद के प्रभाव में ऑटोमन साम्राज्य में अलगाव का एक दौर शुरू हुआ।
(ii) बाल्कन प्रदेश के लोगों ने अपनी राष्ट्रीयता के आधार पर स्वतंत्रता एवं राजनीतिक अधिकारों की माँग शुरू की। जैसे ही उन्हें स्वतंत्रता मिलती थी वे किसी न किसी विदेशी शक्ति द्वारा आधीन बना लिये जाते थे।
(iii) अब वे (अपने विदेशी संरक्षक के प्रभाव में) अपने क्षेत्र के विस्तार के लिये एक-दूसरे के साथ संघर्ष करने लगे। यह दरअसल साम्राज्यवाद की शुरुआत थी।
COMMENTS