बेल्जियम के दो जातीय समूहों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर : बेल्जियम के दो प्रमुख जातीय समूह :
1. डच-भाषाई लोग (जो लगभग 59 प्रतिशत हैं)।2. फ्रैंच भाषाई लोग (जो लगभग आबादी का 40 प्रतिशत हैं) और सबसे कम संख्या के लोग जर्मन- भाषी हैं जो केवल 1 प्रतिशत हैं।
बेल्ज़ियम समाज की जातीय बनावट की संक्षिप्त व्याख्या : जहाँ तक बेल्जियम समाज की जातीय बनावट का प्रश्न है, हम निम्नलिखित विशेष बातों पर जोर दे सकते हैं-
बेल्जियम आबादी की दृष्टि से यूरोपीय महाद्वीप का एक छोटा देश है, लेकिन इसके समाज की जातीय बनावट व रचना बहुत जटिल (Complex) है। कहने को इस समाज में तीन भाषा भाषी लोग पाए जाते हैं जिनका उल्लेख हमने ऊपर किया है।
बेल्जियम समाज की भाषाई विविधता अनेक बार सांस्कृतिक और राजनीतिक झगड़े का कारण बन जाती है परंतु बेल्जियम के लोगों ने एक नवीन प्रकार की शासन -पद्धति अपनाकर इन सांस्कृतिक विविधताओं एवं क्षेत्रीय अंतरों से होने वाले आपसी मतभेदों को दूर कर लिया। उन्होंने बार-बार संविधान में संशोधन इस विचार से किया कि किसी भी व्यक्ति को बेगानेपन का एहसास न हो और सभी मिल-जुलकर रह सकें। सारा विश्व बेल्जियम की इस समझदारी की दाद देता है।
COMMENTS