इटली के एकीकरण के मार्ग में आने वाली प्रमुख बाधाओं का उल्लेख कीजिए।
उत्तर : इटली के एकीकरण के मार्ग में आने वाली बाधाएं:
(i) विदेशी आधिपत्य : इटली के अधिकांश राज्यों पर विदेशियों का शासन था। उत्तरी इटली के लोम्बार्डी और वेनेशिया, ऑस्ट्रिया के अधीन थे। टस्कनी, परमार मोडेना पर सर्ब वंश के राजकुमारों का हाथ था, जो आस्ट्रिया से प्रभावित थे। दक्षिण में नेपल्स और सिसिली में बू्बेन वंश के राजाओं का शासन था। रोम पर पोप का शासन था जिसके कारण इटली के एकीकरण में सबसे अधिक कठिनाई थी। एक प्रान्त दूसरे का विरोधी था।
(ii) इटली के शासकों की इच्छा : इटली के शासकों की इच्छा थी कि वे जनता की स्वतंत्रता का अपहरण करके अपने निरंकुश एवं स्वेच्छाचारी शासन को उस पर थोप दें। इस कारण इटली के देशभक्त अपनी भावनाओं को खुले रूप से प्रेरित नहीं कर पाते थे। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए देशभक्तों ने गुप्त समितियों का गठन किया जिनको कार्बोनरी (Carbonaries) कहा जाता था।
COMMENTS