गाँधी जी द्वारा हरिजनों को उनके अधिकारों को दिलाने के लिये किए गए किन्हीं तीन प्रयासों का उल्लेख करिए ।
उत्तर : महात्मा गाँधी द्वारा हरिजनों को अधिकार दिलाने के प्रयास :
(1) दलितों को 'हरिजन' का नाम देने का सबसे पहले प्रयास महात्मा गाँधी ने किया । उनके अनुसार हरिजन का अर्थ है-'प्रभु की संतान'।(2) बहुत समय तक कांग्रेस ने भी दलित लोगों की अवहेलना की, इस डर से कि कहीं ऊँचे वर्ग के लोग उनसे रुष्ट न हो जायें परन्तु महात्मा गाँधी ने सबसे पहले इस धारणा को समाप्त किया। उन्होंने इस बात की घोषणा की कि जब तक छुआछूत दूर नहीं हो जाती तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।
(3) उन्होंने स्वयं हरिजन बस्तियों में रहकर उनके साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित किये ताकि अन्य लोगों को भी इस ओर प्रोत्साहन मिले।
(4) उन्होंने समय-समय पर हरिजनों के मंदिरों में स्वतंत्र प्रवेश के लिये तथा जनसाधारण के कुओं और तालाबों से पानी भरने, स्कूलों में उनके प्रवेश के उद्देश्य से भी कई बार सत्याग्रह किया और तब तक साँस नहीं ली जब तक उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं दिला दिया।
COMMENTS