भारतीय संविधान की तीन सूचियों में वर्णित तीन-तीन विषयों को सूचीबद्ध कीजिए ।
उत्तर : तीन सूचियाँ जिनके अनुसार केन्द्र व राज्यों में शक्तियाँ विभाजित की गई हैं :
(1) संघ सूची (Union List) : संघ सूची में लगभग 97 विषय दिये गये हैं जिन पर केवल संसद ही कानून बना सकती है। देश की सुरक्षा, रेलवे, जहाजरानी, मुद्रा तथा डाक- तार एवं ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा के लिए केन्द्रीय सरकार कानून बनाती है।(ii) राज्य सूची (State List) : राज्य सूची में लगभग 66 ऐसे विषय हैं जिन पर राज्य सरकारें कानून बना सकती हैं; जैसे कृषि, स्वास्थ्य, वन, सिंचाई, विद्युत, राज्य में कानून एवं व्यवस्था, पुलिस तथा मनोरंजन जैसे महत्त्वपूर्ण विषय हैं।
(it) समवर्ती सूची (Concurrent List) : समवर्ती सूची में लगभग 47 विषय हैं, जिन पर संसद तथा राज्य विधानमंडल दोनों कानून बना सकते हैं। यदि समवर्ती सूची के किसी भी विषय पर संघ सरकार तथा राज्य सरकार दोनों ही कानून पास कर दें, तो संघ सरकार का कानून कार्यान्वित किया जाएगा।
केन्द्रीय संसद द्वारा पास कानूनों की अंतिम स्वीकृति राष्ट्रपति के द्वारा दी जाती है तथा राज्य विधानमंडल द्वारा पास कानूनों की अंतिम स्वीकृति राज्यपाल द्वारा दी जाती है।
COMMENTS