Daily homework of class 10th Science, Important Question of Science Class 10th, Chemistry, Biology, Physics, विज्ञानं महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर, gl
इन प्रश्नों को हल करने के उपरान्त उनकी तस्वीर हमारे टेलीग्राम ग्रुप पर भेज दें
Science - Class 10th
Q.1 मनुष्य में हार्मोनों के स्रावित होने की तीन विशेषताएँ बताइए।
Q.2 उस अलैंगिक जनन को क्या कहते हैं जिसमें एक जनक कोशिका से दो संतति कोशिकाएँ बनती हैं और जनक कोशिका का अस्तित्व समाप्त हो जाता है? इस प्रकार के जनन के पहले और अंतिम चरण के चित्र खींचिए। यह जनन किस परिघटना के साथ आरंभ होता है?
Q.3 जब एक परखनली, जिसमें सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट लवण की थोड़ी मात्रा ली है, में एसिटिक अम्ल के 2 मिली डालने पर आप क्या प्रेक्षण देखते हैं? उनमें से दो प्रेक्षणों के लिए अभिक्रिया का समीकरण लिखिए।
Q.4 किसी उत्तल लेंस के मुख्य अक्ष पर लेंस के प्रकाशिक केन्द्र से 12 cm दूरी पर कोई 4 cm लम्बा बिम्ब स्थित है। लेंस से 24 cm दूरी पर लेंस के दूसरी ओर इस बिम्ब का तीक्ष्ण प्रतिबिम्ब एक पर्दे पर बन रहा है। अब यदि इस बिम्ब को लेंस से कुछ दूर ले जाएँ, तो बिम्ब का तीक्ष्ण प्रतिबिम्ब पर्दे पर फिर प्राप्त करने के लिए पर्दे को किस दिशा में (लेंस की ओर अथवा लेंस से दूर) ले जाना होगा? प्रतिबिम्ब के आवर्धन पर इसका क्या प्रभाव होगा?
Q.5 छात्रों से यीस्ट में मुकुलन के विभिन्न चरणों को दर्शाने वाली स्थायी स्लाइडों का सूक्ष्मदर्शी की उच्च क्षमता में प्रेक्षण करने के लिए कहा गया।
(a) स्लाइडों को फोकस करने के लिए आपको सूक्ष्म समायोजन अथवा रूक्ष समायोजन में से किसे घुमाने के लिए कहा गया?
(b) यीस्ट में मुकुलन को सही क्रम में दर्शाने के लिए तीन आरेख खींचिए।
(a) स्लाइडों को फोकस करने के लिए आपको सूक्ष्म समायोजन अथवा रूक्ष समायोजन में से किसे घुमाने के लिए कहा गया?
(b) यीस्ट में मुकुलन को सही क्रम में दर्शाने के लिए तीन आरेख खींचिए।
Q.6 एक विद्यार्थी ने एक ठोस चूने के टुकड़े को चाईना डिश में लिया तथा उसमें थोड़ा-सा जल मिलाया। अब वह चाईना डिश में कौन से दो परिवर्तन देखता है?
Q.7 किसी लेंस की क्षमता से क्या तात्पर्य है? इसके S.I. मात्रक की परिभाषा लिखिए। आपके पास दो लेंस A और B हैं जिनकी फोकस दूरियाँ क्रमशः +10 cm और -10 cm हैं। इन दोनों लेंसों की प्रकृति लिखिए और क्षमता ज्ञात कीजिए। इन दोनों में से किस लेंस से, किसी बिम्ब को लेंस से 8 cm की दूरी पर रखने पर उसका आभासी और आवर्धित प्रतिबिम्ब बनेगा? अपने उत्तर की पुष्टि के लिए एक किरण आरेख खींचिए।
Join our Official Telegram Channel Full On Guide
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
Join our Class 10th Maths, Science, S.St, Chat Group,
![[feature]](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhm_OE8WxFRNOSqN6_p19-IQgwdfgCU5UDFMBeVpZBhHVDQxD_pzdt6vZPAEjVwlUHvvNzdf9lr0hVYWleMeecsVcInQLlrbzvuyCXIsrB1xV5MAWQ1IXKa0R04i697kBpEIB9TFbRUEA6V/w679-h329/Science+Homework.jpg)
COMMENTS