वियतनामी राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना के लिए जापान और चीन से किस प्रकार प्रभावित थे? उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : वियतनामी राष्ट्रवादी लोकतांत्रिक गणराज्य की स्थापना के लिए 20वीं सदी के पहले दशक 19071908 में कुछ वियतनाम यों द्वारा पूर्व की ओर चलो' नामक आंदोलन शुरू किया गया। इस आंदोलन का वियतनाम से पूर्व के दो देशों 'जापान' और 'चीन' से बड़ा घनिष्ठ संबंध था। शीघ्र ही यह आंदोलन बड़ा लोकप्रिय हो गया। इसके मुख्य कारण निम्नलिखित थे:
(i) 1907-08 में लगभग 300 वियतनामी राष्ट्रवादी छात्र आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने के लिए जापान गये। (ii) इनमें से अधिकांश का परम लक्ष्य यही था कि फ्रांसीसियों ने वियतनाम से बाहर निकाल दिया जाये, कठपुतली सम्राट को अपदस्थ किया जाये और फ्रांसीसियों द्वारा अपमानित करके गद्दी से हटाए गए न्गुयेन राजवंश को पुनः गद्दी पर बिठाया जाये।
(ii) इन राष्ट्रवादियों को विदेशी हथियार और मदद लेने से कोई परहेज नहीं था। उन्होंने इसके लिए एशियाई होने के नाते जापानियों से मदद माँगी।
COMMENTS