भारत में लोगों द्वारा 'रॉलट एक्ट' का किस प्रकार विरोध किया गया ? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : अप्रैल 1919 को हड़ताल करके विभिन्न शहरों में रैली तथा जुलूसों का आयोजन किया गया। विभिन्न स्थानों पर हड़ताल की गई। लोगों में अपार उत्साह देखकर ब्रिटिश सरकार ने दमन की नीति अपनाई। अमृतसर में स्थानीय नेताओं को बन्दी बनाया गया। गाँधी जी को दिल्ली में प्रवेश करने से रोक दिया गया। अमृतसर में घटनाक्रम बड़ी तीव्र गति से चला। 10 अप्रैल को शान्तिपूर्वक जुलूस पर पुलिस द्वारा गोली चलाने के बाद हिंसात्मक घटनायें हुई। 'मार्शल ला' लगा दिया गया तथा जनरल डायर को नगर की कमान सौंपी गई। जनरल डायर ने लोगों में भय व्याप्त करने के लिए 13 अप्रैल, बैसाखी पर्व के अवसर पर जलियाँवाला बाग में निहत्थे लोगों की भीड़ पर अन्धाधुंध गोलियां चलाई। इस प्रकार रॉलट सत्याग्रह जलियाँवाला बाग हत्याकाण्ड तक जा पहुँचा जो असहयोग आन्दोलन का कारण बना।
COMMENTS