सरकार किस प्रकार किसानों की कृषि उत्पादन बढ़ाने में सहायता कर रही है ? चार बिंदु में वर्णन कीजिए ।
उत्तर : स्वतंत्रता के पश्चात् सरकारों ने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए निम्न कदम उठाए हैं :
1. जमींदारी प्रथा को समाप्त किया (Abolition of Zamindari System) : राज्य सरकारों द्वारा कृषि सुधार में यह पहला कदम था जिसमें जमींदार किसानों का शोषण करते थे। इस प्रथा को समाप्त किया गया।2. खेतों की चकबन्दी (Consolidation of land holdings) : सरकार द्वारा छोटे-छोटे तथा दूर बिखरे खेतों को एक स्थान पर लाया गया जिससे वे आर्थिक रूप से उपयोगी हों।
3. विभिन्न साधनों के प्रयोग को प्रोत्साहन (Encou- ragement to the use of various inputs) : मृदा की उर्वरता तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए सरकार ने किसानों को उत्तम बीज, खाद, कीटनाशक आदि के उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया। ने
4. सिंचाई सुविधाएँ (Irrigation facilities) : सरकार किसानों को सिंचाई सुविधाएँ प्रदान करने के लिए सिंचाई के छोटे-बड़े कई कार्यक्रम लागू किए।
5. उच्च उत्पादकता वाले बीजों का विकास (Development of high yielding varieties of seeds) : अधिक उत्पादन के लिए सरकार ने उच्च उत्पादकता वाले बीजों का विकास किया।
6. कीड़े और बीमारियों पर नियंत्रण (Control over pests, locusts and diseases) : सरकार ने पौधों को कीड़े और बीमारियों से बचाने के लिए कई योजनाएँ चलाई।
7. कृषि का आधुनिकीकरण (Modernisation of agriculture) : आधुनिक कृषि यंत्रीकरण और वैज्ञानिक कृषि विधि ने उत्पादन को बढ़ावा दिया है।
COMMENTS