भारत में बहुत सारी सांस्कृतिक प्रक्रियाओं ने राष्ट्रवाद को साकार करने में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है? उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : (i) प्रतीकों और चिह्नों व हमारे राष्ट्रीय ध्वज ने राष्ट्रवाद की भावना को विकसित किया।
(ii) बंगाल के स्वदेशी आंदोलन के दौरान एक तिरंगा झंडा तैयार किया गया।(ii) इसमें ब्रिटिश भारत के आठ प्रांतों का प्रतिनिधित्व करते कमल के आठ फूल और हिंदू और मुसलमानों का प्रतिनिधित्व करता एक अध चंद्र दर्शाया गया था।
(iv) 1921 में गाँधी जी ने स्वराज का झंडा तैयार कर लिया था। यह भी तिरंगा (सफेद, हरा और लाल) था।
(v) इसके मध्य में गाँधीवादी प्रतीक चरखे को जगह दी गई थी जो स्वावलंबन का प्रतीक था।
(vi) जैसे-जैसे राष्ट्रीय आंदोलन का विकास हुआ, राष्ट्रवादी इन चिह्नों और प्रतीकों का प्रयोग लोगों को एकजुट करने में करने लगे।
COMMENTS