प्रत्येक क्षेत्रक के लिए हम वस्तुओं तथा सेवाओं की गणना कैसे करते हैं ? सोदाहरण समझायें ।
उत्तर : सकल घरेलू उत्पाद (Gross Domestic Product): यह एक देश में एक वर्ष में उत्पादित अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का बाजार मूल्य है।
सकल घरेलू उत्पाद की गणना (Calculation of Gross Domestic Product) : सकल घरेलू उत्पाद की गणना में वस्तुओं तथा सेवाओं का निम्न प्रकार से व्यवहार किया जाता है :
1.सकल घरेलू उत्पाद की गणना करते समय सभी प्रकार की सेवाओं को शामिल किया जाता है ।
2. जहाँ तक वस्तुओं के शामिल होने का सम्बन्ध है, केवल अंतिम वस्तु ही ली जाती हैं । मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल नहीं किया जाता क्योंकि मध्यवर्ती वस्तुओं को शामिल करने से दोहरी गणना हो जाती है।
उदाहरण (Example) : मान लीजिए एक किसान गेहूँ का उत्पादन करता है और उसे 4000 रुपये में आटा मिल मालिक को बेच देता है। आटा मिल मालिक उसका आटा बना कर उसे 6,000 रुपये में डबल रोटी बनाने वाले को बेच देता है। डबल रोटी वाला उसकी डबल रोटी बनाकर उसे 8,000 रु. में दुकानदार को बेच देता है । दुकानदार डबल रोटियों को अंतिम उपभोक्ता को 9,000 रुपये मे बेच देता है। इस प्रकार :
उत्पादन का मूल्य = 4,000 + 6,000 + 8,000 + 9,000
= 27,000 रुपये
दोहरी गणना के कारण उत्पादन का मूल्य बढ़ कर 27,000 रुपये हो जाता है, जबकि वास्तव में केवल 9,000 रुपए के मूल्य का उत्पादन हुआ है । इसका कारण यह है कि गेहूँ का मूल्य चार बार, आटे का मूल्य तीन बार, बेकरी वाले की सेवाओं का मूल्य दो बार जोड़ा गया है। अन्य शब्दों में गेहूँ का मूल्य तथा आटा बनाने वाले और बेकरी बनाने वाले की सेवाओं का मूल्य दो बार जोड़ा गया है।
COMMENTS