किसानों को जैव तकनीक का लाभ कैसे होता है ? यह किस प्रकार सतत पोषणीय पर्यावरण को बनाए रखने में योग्य है ?
उत्तर : किसानों के लिए जैव तकनीक निम्न रूप में लाभदायक है :
1. विभिन्न फसलों का प्रति एकड़ उत्पादन बढ़ाया जा सकता है तथा फसलों में भी आनुवंशिक संशोधन किया जा सकता है।2. इस तकनीक से फसलों में कीड़ों और बीमारियों से लड़ा जा सकता है।
3. इससे कीटनाशक और जैवनाशक के उपयोग में कमी आयेगी।
4. संशोधित आनुवंशिक बीजों को कम पानी की आवश्यकता होती है।
5. जैव तकनीक के प्रयोग से उत्पादन लागत घटती है।
6. इससे धनी और निर्धन किसानों को लाभ पहुँचता है और पर्यावरण सुरक्षित और सतत् पोषणीय बना रहता है।
COMMENTS