अठारहवीं शताब्दी में रूमानीवाद किस प्रकार एक विशेष प्रकार की राष्ट्रीय भावना का विकास करना चाहता था ? स्पष्ट कीजिए ।
उत्तर : रूमानीवाद तथा रूमानी कलाकार :
(1) (i) रूमानी कलाकारों ने महसूस किया कि विज्ञान एवं तर्क की गौरवगाथा से राष्ट्रवाद के विचार को व्यक्त नहीं किया जा सकता है।
(ii) उन्होंने भावना, अंतर्दृष्टि और रहस्यवादी भावनाओं पर जोर दिया ।
(iii) उन्होंने एक साझा सामूहिक विरासत की अनुभूति तथा एक साझा सांस्कृतिक अतीत को राष्ट्र का आधार बनाने की कोशिश की।
(2) उन्होंने राष्ट्रवादी आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक तत्त्वों का सहारा लिया ।
(i) उन्होंने राष्ट्रवाद को उभारने के लिये भाषा को एक सांस्कृतिक बंधन के रूप में प्रयोग किया।
(ii) उन्होंने राष्ट्रवाद का संदेश देने के लिये ऑपेरा तथा संगीत का सहारा लिया ।
(i) उन्होंने राष्ट्रवादी भावना को फैलाने के लिए लोकनृत्य तथा लोक कथाओं का उपयोग किया ।
COMMENTS