सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रति लोगों और उपनिवेशिक सरकार ने किस प्रकार प्रतिक्रिया व्यक्त की? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया :
(1) देश के विभिन्न भागों में हजारों लोगों ने नमक कानून तोड़ा तथा सरकारी नमक कारखानों के सम्मुख प्रदर्शन किए।
(ii) किसानों ने लगान और चौकीदारी कर चुकाने से साफ इन्कार कर दिया।
सविनय अवज्ञा आंदोलन के प्रति उपनिवेशिक सरकार की प्रतिक्रिया :
(i) आंदोलन से चिंतित होकर औपनिवेशिक सरकार कांग्रेसी नेताओं को गिरफ्तार करने लगी।
(ii) शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे सत्याग्रहियों पर लाठियाँ बरसाई गईं। औरतों व बच्चों को मारा-पीटा गया तथा लगभग एक लाख लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
COMMENTS