नेपोलियन द्वारा विजित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों ने फ्रांसीसी शासन के प्रति किस प्रकार प्रतिक्रिया व्यक्त की? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : युद्ध में नेपोलियन ने फ्रांस, पोलैंड, स्विट्जरलैंड, इटली तथा जर्मनी आदि देशों पर विजय प्राप्त कर ली। इन देशों में नेपोलियन ने लोकतंत्र को राजशाही में बदल दिया। उसने सन् 1804 में एक नेपोलियन विधि संहिता का निर्माण किया जिसके आधार पर उसने विजित राष्ट्रों में शासन चलाया। इसने फ्रांसीसियों के जीवन में कई परिवर्तन किए। इन परिवर्तनों के फ्रांसीसियों में निम्न तीन कारण थे :
1. वहाँ की जनता पर कर-भार बढ़ा दिए गए।
2. समाचार पत्रों के प्रकाशन पर जांच बैठा दी गई।
3. नवयुवकों को बलपूर्वक सेना में भर्ती कराया जाने लगा। इन तीन कारणों के आधार पर वहाँ की जनता नेपोलियन को अपना शत्रु मानने लगी। कालांतर में ब्रिटेन, रूस, प्रशा तथा आस्ट्रिया (जर्मनी) की संयुक्त सेना ने नेपोलियन को 'वाटरलू' के युद्ध में पराजित कर दिया। उसकी मृत्यु सेंट हेलेना नामक द्वीप में हो गयी।
COMMENTS