“हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग अमेरिका के विरुद्ध युद्ध में वियतनाम के लिए लाभप्रद सिद्ध हुआ'। तर्क सहित कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर : हो ची मिन्ह भूलभुलैया मार्ग इस बात का सबूत है कि वियतनाम में अमेरिका के विरुद्ध किस तरह लोहा लिया। यह भी ज्ञात होता है कि वियतनाम के लोग अपने सीमित संसाधनों का भी सूझ-बूझ से इस्तेमाल करना जानते थे। फुटपाथ और सड़क के इस विशाल नेटवर्क का विशेष महत्त्व था। पचास के दशक में इस मार्ग से हर महीने लगभग 20,000 उत्तरी वियतनामी सैनिक मार्ग से होकर दक्षिणी वियतनाम पहुंचे थे। इस मार्ग पर अनेक जगहों पर सैनिक अड्डे तथा अस्पताल बने हुए इस मार्ग पर माल ढुलाई के लिए ट्रकों का भी थे। इस्तेमाल किया जाता था। यह सत्य है कि अमेरिकी टुकड़ियों ने वियतनामी सैनिकों के लिए रसद की आपूर्ति को बंद करने के उद्देश्य से कई बार बम बरसाए परंतु वे इस सप्लाई लाइन को ध्वस्त नहीं कर पाए। इसका कारण यह था कि वहाँ इस क्षेत्र के लोग हमले के बाद उसकी फौरन मरम्मत कर लेते थे। अतः अमेरिका के विरूद्ध युद्ध में यह मार्ग वियतनाम यों के लिए लाभप्रद सिद्ध हुआ।
COMMENTS