गहन जीविका कृषि से आप क्या समझते हैं इसकी दो विशेषताएँ बताइए।
उत्तर : (1) गहन जीविका कृषि में भूमि पर गहन खेती की जाती है तथा उत्पादों की खपत सामान्यतः कृषक परिवार में ही हो जाती है। अधिशेष उत्पाद मुश्किल से ही बचता है जिसे बेचा जा सके।
(2) गहन जीविका कृषि की विशेषताएँ : (1) भूस्वामित्व में विरासत के अधिकार के कारण जोतों का आकार लगातार छोटा होता जा रहा है। वैकल्पिक रोजगार के अभाव में किसान सीमित भूमि से अधिक से अधिक पैदावार लेने की कोशिश करते हैं।(ii) यह एक श्रम गहन खेती है जिसमें अत्यधिक पैदावार प्राप्त करने के लिये किसानों द्वारा जैव-रासायनिक निवेशों तथा सिंचाई का बहुत अधिक प्रयोग किया जाता है।
COMMENTS