वियतनाम के आंदोलन में हो ची मिन्ह के योगदान की व्याख्या कीजिए।
उत्तर : हो ची मिन्ह का वियतनाम की स्वतंत्रता में महत्त्वपूर्ण योगदान था। वह कामिन्टर्न के सक्रिय सदस्य रहे तथा उनका लेनिन और अन्य नेताओं से भी संपर्क था। यूरोप, थाईलैंड और चीन में 30 वर्ष रहने के पश्चात् 1941 में वह वियतनाम लौट आये। 1943 में उन्होंने अपना नाम गुयेन वान थान्ह के स्थान पर हो ची मिन्ह (पथ प्रदर्शक) रख लिया। वियतनाम के लोक गणराज्य की स्थापना पर उन्हें राष्ट्रपति चुना गया। 3 सितंबर 1969 को उनकी मृत्यु हुई। वियतनाम की स्वतंत्रता के संघर्ष में उन्होंने 40 वर्ष से ज्यादा पार्टी का नेतृत्व किया।
COMMENTS