प्रत्यक्ष लोकतंत्र और परोक्ष लोकतंत्र में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर : प्रत्यक्ष एवं परोक्ष लोकतंत्र में प्रमुख अंतर निम्न हैं
प्रत्यक्ष लोकतंत्र
1. प्रत्यक्ष लोकतंत्र में स्वयं नागरिक ही कानून बनाते हैं। उदाहरण : स्विट्जरलैंड। अथवा प्राचीन यूनान में एथेन्स नगर राज्य।
2. प्रत्यक्ष लोकतंत्र में जनता और सरकार में कोई अंतर नहीं होता।
3. प्रत्यक्ष लोकतंत्र बहुत छोटे राज्यों. के लिए उपयुक्त तथा संभव होते हैं।
4. प्रत्यक्ष लोकतंत्र में चुनाव कराने की कोई आवश्यकता नहीं होती अथवा इनके आयोजन में किसी तरह की जटिल प्रक्रिया नहीं होती।
परोक्ष लोकतंत्र
1. परोक्ष लोकतंत्र में नागरिकों के प्रतिनिधि कानून बनाते हैं। उदाहरण : भारत।
2. परोक्ष लोकतंत्र में जनता के प्रतिनिधि सरकार का निर्माण करते हैं।
3. बड़े राज्यों के लिए परोक्ष लोकतंत्र ही उपयुक्त तथा संभव है।
4. परोक्ष लोकतंत्र में एक निश्चित अवधि के बाद चुनाव कराना जरूरी है और इसकी एक जटिल प्रक्रिया है।
COMMENTS