उदारवाद की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए। यूरोप में उन्नीसवीं शताब्दी में राजनीतिक रूप से उदारवाद ने किस बात पर जोर दिया ?
उत्तर : (1) (i) उदार राष्ट्रवाद (उदारवाद) का विचारसहमति की सरकार की अवधारणा पर बल देता है। उसने व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा कानून के समक्ष लोगों की समानता पर जोर दिया ।
(ii) यूरोपीय भूमि के सांस्कृतिक रूप में भिन्न क्षेत्रीय सामाजिक समूहों के बीच से राष्ट्रवाद के इस विचार का उदय हुआ।
(2) इस विचार के उदय के निम्नलिखित आधार थे-
(i) राजनीतिक आधार : लोग निरंकुश शासन तथा पादरियों को प्राप्त विशेषाधिकारों से मुक्ति चाहते थे । वे एक संविधान तथा संसदीय व्यवस्था पर आधारित एक प्रतिनिधिक सरकार की आवश्यकता महसूस करने लगे थे।
(ii) आर्थिक आधार : लोग मुक्त बाजार व्यवस्था चाहते थे। वे सरकार द्वारा सामानों तथा पूँजी के आवागमन पर लगाये गए प्रतिबंधों को खत्म करना चाहते थे। उनकी इच्छा थी कि एक समान भार एवं नाप की व्यवस्था सभी जगह लागू हो ।
COMMENTS