वियतनाम के प्राकृतिक संसाधनों का दोहन करने का उद्देश्य पूरा करने के लिए फ्रांसीसियों द्वारा उठाए गए किन्हीं तीन कदमों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर : (1) फ्रांसीसियों ने वियतनाम के मेकांग डेल्टा क्षेत्र में खेती बढ़ाने के लिए वहाँ नहरें बनाई तथा जल निकासी का प्रबंध शुरू किया। सिंचाई की विशाल व्यवस्था बनाई गई। इस व्यवस्था से चावल के उत्पादन में वृद्धि हुई तथा वियतनाम दुनिया में चावल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया।
(2) पूरे इंडो-चाइना से गुजरने वाला एक विशाल रेलवे नेटवर्क बनाया गया। यह वियतनाम के उत्तरी तथा दक्षिणी भागों को चीन से जोड़ता था।
(3) एक और लाइन बिछाई गई जो कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह के रास्ते होते हुए वियतनाम को स्याम देश से जोड़ता था।
(4) अपने कारोबार में ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए फ्रांसीसी व्यापारियों ने वियतनाम सरकार पर संरचनात्मक परियोजनाओं को तेजी से विकसित करने का दबाव बनाया।
COMMENTS