सन् 1945 के उपरांत 'नए वियतनाम गणराज्य' के सामने आई किन्हीं चार चुनौतियों की व्याख्या कीजिए।
उत्तर : नए वियतनाम गणराज्य के समक्ष आई चुनौतियाँ: सन् 1945 के उपरांत नए वियतनाम गणराज्य को निम्नलिखित चार प्रमुख चुनौतियों का सामना करना पड़ा
(1) बाओ दाई के शासन का विरोध : फ्रांसीसियों ने दूसरे विश्व युद्ध के पश्चात् 1945 ई. में वियतनाम पर दोबारा अधिकार करने का प्रयत्न किया। इसके लिए उन्होंने वियतनाम के सम्राट बाओ दाई (Bao Dai) को एक कठपुतली की तरह प्रयोग करने का प्रयत्न किया। इस प्रकार जो युद्ध चला वह कोई 8-9 वर्ष तक 1954 ई. तक चलता रहा।
(ii) राष्ट्रीय विभाजन : इस आपसी संघर्ष में फ्रांसीसियों की हार हुई परंतु जिनेवा की शांति वार्ता ने वियतनाम को दो भागों, उत्तरी वियतनाम और दक्षिणी वियतनाम में बांट कर रख दिया जिसके परिणामस्वरूप एक लंबा संघर्ष शुरू हो गया। (iii) गृह युद्ध के कारण भारी तबाही : इस प्रकार उत्तरी वियतनाम और दक्षिणी वियतनाम में जो गृह युद्ध शुरू हुआ उसमें (1954 से 1974 तक) वियतनाम की काफी बर्बादी हुई। अनेक लोग मारे गये और अथाह संपत्ति का विनाश हुआ।
(iv) शक्तिशाली सुपर पावर अमेरिका से लंबा संघर्ष : इस गृहयुद्ध का लाभ उठाकर यू. एस. ए. ने भी 1965 ई. को वियतनाम पर अधिकार जमाने का प्रयत्न किया। इस भयंकर संघर्ष में हजारों लोग मारे गये और सारा इलाका वीरान हो गया।
COMMENTS