क्या आप सहमत हैं कि यूरोप में राष्ट्र के विचार के उदय में संस्कृति ने एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की? अपने उत्तर के औचित्य को सिद्ध कीजिए।
उत्तर : हाँ, इस बात से सहमत हुआ जा सकता है कि यूरोप में राष्ट्र के विचार के उदय में संस्कृति ने महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस संस्कृति में भाषा, लोकगीत, लोकनृत्य, संगीत, नाटक आदि शामिल हैं। आइए देखते हैं कि कैसे इन घटकों ने राष्ट्रवाद को आकार देने में अपनी भूमिका अदा की
(1) भाषा : पोलैंड में स्कूलों में पोलिश भाषा के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। प्रतिक्रियास्वरूप चर्च में इकट्ठे होने वाले लोगों ने पोलिश भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया । पोलिश भाषा का प्रयोग यूरोप में रूसी प्रभुत्व के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक बन गया ।
(2) लोक कथा : ग्रिम साधुओं ने बहुत सारी लोक कथाओं का संग्रह किया था उनका जर्मनी में फ्रांसीसी प्रभुत्व के विरुद्ध हथियार के रूप में प्रयोग किया ।
(3) संगीत : पोलैंड में संगीत के माध्यम से राष्ट्रीय भावनाओं को जिंदा रखा गया ।
(4) ऑपेरा तथा लोक नृत्य : कैरोल कुर्पिस्की ने राष्ट्रीय संघर्ष को ऑपेरा के माध्यम से प्रदर्शित किया । पोलेनेस तथा माजुरका जैसे लोकनृत्यों का पोलैंड में राष्ट्रवादी प्रतीकों के रूप में प्रयोग किया गया
COMMENTS