असहयोग आंदोलन के विभिन्न चरणों के वर्णन कीजिए।
उत्तर : असहयोग आंदोलन के प्रमुख चरण निम्नलिखित थे
(1) (i) गाँधी जी का विचार था कि यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ना चाहिए।(ii) इसकी शुरुआत लोगों को सरकार द्वारा दी गई पदवियाँ लौटाकर की जानी चाहिए।
(ii) उनका विचार था कि लोगों को सरकारी नौकरियों, सेना, पुलिस, अदालतों, विद्यार्थी परिषदों, स्कूलों और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए।
(iv) यदि सरकार दमन का रास्ता अपनाती है तो व्यापक सविनय अवज्ञा अभियान भी शुरू किया जाना चाहिए। (v) अंततः, 1920 में कांग्रेस के नागपुर अधिवेशन में असहयोग कार्यक्रम पर स्वीकृति की मोहर लगा दी गई।
(2) 1922 में गोरखपुर स्थित चौरी चौरा में बाजार से गुजर रहा एक शांतिपूर्ण जुलूस पुलिस के साथ हिंसक टकराव में बदल गया। इस घटना के बारे में सुनते ही महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन रोकने की घोषणा कर दी।
COMMENTS