इटली के एकीकरण की प्रक्रिया का वर्णन कीजिए।
उत्तर : इटली के एकीकरण की प्रक्रिया को निम्नलिखित चरणों में वर्गीकृत करके उसका वर्णन किया जा सकता है जो निम्न प्रकार से है :
प्रथम चरण (सोपान) : सन् 1852 ई. में कावूर सानिया पीडमान्ट का प्रधानमंत्री बना। उसने इस राज्य की शक्ति बढ़ाई, क्रीमिया के युद्ध में भाग लिया और सार्डिनिया राज्य को एक बड़े देश के स्तर पर ला खड़ा किया। उसने फ्रांस से मिलकर लोम्बार्डी को सार्डीनिया पीडमान्ट राज्य में मिला लिया। द्वितीय चरण (सोपान): द्वितीय चरण में मोडेना, टस्कनी, पर्मा आदि राज्यों में जनमत संग्रह हुआ और उन्होंने सार्डिनिया में विलय की घोषणा कर दी। तृतीय चरण (सोपान) : सन् 1860 ई. में गैरीबाल्डी ने सिसली और नेपल्स को विजय किया और विक्टर इमैनुएल ने चर्च राज्य के दो भागों पर अधिकार कर लिया। चतुर्थ चरण (सोपान) : सं 1860 ई. में ऑस्ट्रो-प्रशा युद्ध के परिणामस्वरूप वेनेशिया पर अधिकार हो गया और 1870 ई. में फ्रांस-प्रशा युद्ध के फलस्वरूप रोम पर अधिकार हो गया। सन् 1871 ई. में पोप से समझौता हो गया और रोम दो भागों में विभक्त हो गया। इस प्रकार से एकीकृत इटली का जन्म हुआ।
COMMENTS