. उन उपायों को बताइए जिन्हें आप असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों के संरक्षण में सहायक मानते हैं।
उत्तर : असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों के संरक्षण के लिए निम्न उपाय सुझाए जा सकते हैं-
(1) भारत में ग्रामीण परिवारों का लगभग 80% भाग छोटे एवं सीमान्त किसानों की श्रेणी में है, जो असंगठित क्षेत्रक के अन्तर्गत आता है। इन किसानों को उन्नत बीजों की समय पर आपूर्ति, कृषि आगतें, ऋण भंडारण और विपणन सुविधाओं के माध्यम से सहायता पहुँचाने की आवश्यकता है।
(2) सरकार को चाहिए कि वह लघु उद्योगों की कच्चे माल प्राप्त करने और उत्पादों के विपणन में सहायता करे। (3) सरकार को असंगठित क्षेत्रक के लिए न्यूनतम मजदूरी निश्चित कर उसे ईमानदारी से लागू करना चाहिए।
(4) सरकार को इस क्षेत्रक में श्रमिकों के संरक्षण हेतु वर्तमान कानूनों को कड़ाई से लागू करना चाहिए।
COMMENTS